सीएम के ऐलान के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, सीवान के बाद पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, शिक्षक लूट कांड के आरोपी संदीप को मारी गोली, एक को मौके से दबोचा

सीवान में देर रात सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर के बाद अब पटना में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने शिक्षक लूट कांड के आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर किया है

सीएम के ऐलान के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, सीवान के बाद पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, शिक्षक लूट कांड के आरोपी संदीप को मारी गोली, एक को मौके से दबोचा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना/सीवान:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है....ताबड़तोड़ एनकाउंटर से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। सीवान में देर रात सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर के बाद अब पटना में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने शिक्षक लूट कांड के आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर किया है

दरअसल सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से 33 दिनों में यह सातवां एनकाउंटर है। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। अब तक हुए छह एनकाउंटर में दो फुल और पांच हाफ एनकाउंटर शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से खुली छूट मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं।

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन लंगड़ा

पटना में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत भागवत नगर शिक्षक लूट कांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लूट कांड के आरोपी को गोली मारी है जबकि एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अपराधी संदीप उर्फ बादल को लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पछले दिनों पटना में छिनतई की घटना हुई थी। छिनतई के दौरान अपराधी द्वारा गोली चला दी गई थी, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम को अपराधी के बारे में इनपुट मिला। पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें गोली अपराधी के पैर में जा लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए भेज दिया गया है और वारदात में शामिल दूसरे शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया है। अपराधी पहले भी जेल जा चुका है। इसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

सीवान में देर रात एनकाउंटर

उधर देर रात सीवान में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने 20 लाख के आभूषण लूट के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी है। सोमवार की सुबह हुई एनकाउंटर की घटना से हड़कंप मच गया है। एनकाउंटर में जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी को गोली लग गई है। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के 26 वर्षीय बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की गोली उसके दोनों घुटनों को आर-पार कर गई। हालांकि पूरे मामले पर सीवान पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।